प्रियंका चोपड़ा BAFTA 2021 के रेड कार्पेट पर ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं, तस्वीरें वायरल हुईं
प्रियंका चोपड़ा BAFTA 2021 के रेड कार्पेट पर ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं, तस्वीरें वायरल हुईं
Subscribe to our YouTubeChannel

फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बाफ्टा अवार्ड्स 2021 के रेड कार्पेटपर दिखाई दीं। उनके साथ यूज़ ग्रांट, टॉम हिडलस्टोन, असिम चौधरी जैसे लोकप्रिय कलाकार और गायक भी पहुंचे थे। प्रियंका चोपड़ा ने BAFTA फिल्म अवार्ड 2021 के रेड कार्पेट के लिए अपने लुक को सोशल मीडिया पर साझा किया है।

प्रियंका चोपड़ा BAFTA 2021 के रेड कार्पेट पर ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं, तस्वीरें वायरल हुईं
प्रियंका चोपड़ा BAFTA 2021 के रेड कार्पेट पर ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं, तस्वीरें वायरल हुईं

प्रियंका चोपड़ा दो श्रेणियों में पुरस्कार के लिए दावेदार हैं। उनकी फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ के लिए उन्हें नामांकित किया गया है। जबकि आदर्श गौरव भी फिल्म में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की श्रेणी में दावेदार हैं। इस फिल्म में राजकुमार राव ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। निर्देशक रहीम बहरानी को स्क्रीनप्ले कैटेगरी में नामित किया गया है।

https://www.instagram.com/p/CNh45yAjvn-/?utm_source=ig_web_copy_link

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने ऑस्कर 2021 के लिए अपने पति निक जोनास के साथ नॉमिनी की घोषणा की थी । इस बार का अवार्ड वर्चुअली आयोजित किया गया है। कुल 17 पुरस्कारों की घोषणा की जाएगी। जबकि फिल्म निर्देशक आंग ली को फेलोशिप अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा । बाफ्टा ने ट्विटर हैंडल पर लिखा है, ‘क्योंकि हम वास्तविक रेड कार्पेट नहीं कर सकते हैं, इसलिए इस साल आप देखिए कि वर्चुअलीl रेड कारपेट पर कौन-कौन चलने वाला है’ प्रियंका चोपड़ा एक फिल्म अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई फिल्मों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके अलावा वह हॉलीवुड की भी कई फिल्मों में काम कर रही हैं। उनकी भूमिका को काफी पसंद किया जाता है।

https://www.instagram.com/p/CNh5B_ljHp3/?utm_source=ig_web_copy_link

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास से शादी की है। ये दोनों अमेरिका में रहते हैं। वहीं प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ राजस्थान के उमेद भवन पैलेस में शादी की थी l इस मौके पर दोनों के परिवार वाले भी पहुंचे थे। फिल्म इंडस्ट्री से प्रियंका चोपड़ा ने कई लोगों को आमंत्रित किया था। सभी ने दोनों को बधाई दी थी l प्रियंका चोपड़ा भी एक फिल्म निर्माता हैं। उन्होंने कई फिल्मों में पैसा भी लगाया है। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार करती हैं।