Subscribe to our YouTubeChannel |
---|
आज अयोध्या में त्रेता युग वाली तथा राम मंदिर निर्माण वाली दिवाली दिखाई पड़ी। लाखों फिपों से जगमग हुई प्रभु श्री राम की धर्म नगरी अयोध्या।
भगवान राम की पावन नगरी अयोध्या दीपोत्सव समारोह त्रेता युग वाली दिवाली जैसे थी 5,51000 दीपों से अयोध्या जगमग हुई! रंगारंग हुई प्रभु श्री राम की धर्म नगरी अयोध्या।
भव्य अयोध्या में दिव्य दीपोत्सव हुआ! 500 साल बाद भगवान राम के जन्म भूमि पर दीपोत्सव का आयोजन हुआ! मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना किया!
सीएम योगी व राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने रामलला का किया दर्शन पूजन। रामलला का लिया आशीर्वाद।
रामलला का दर्शन करने के बाद राम कथा पार्क गई। राम कथा पार्क में भगवान श्रीराम माता सीता का स्वागत किया, तिलक किया, हेलीकॉप्टर द्वारा पुष्प वर्षा किया गया।
साकेत महाविद्यालय से राम की पैड़ी तक निकली झांकी. लोगों के मन को मुग्ध कर लिया! राज्य अभिषेक किया।
सीएम योगी ने कहा कि राममंदिर निर्माण से पूरा हुआ पांच सदी का संकल्प, अयोध्या को बनाएंगे दुनिया की सबसे सुंदर नगरी।
दीपावली पर अयोध्या में भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या को वैदिक रामायण के आधार पर दुनिया की सबसे सुंदर नगरी बनाने का संकल्प लिया।
उन्होंने कहा कि राममंदिर निर्माण के रूप में पीएम मोदी ने पीढ़ियों का संकल्प पूरा किया है। रामराज्य में किसी के साथ अन्याय नहीं हो सकता लेकिन अयोध्या को उसकी पहचान तो मिलनी ही चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कोरोना महामारी के इस समय में पीएम मोदी ने राममंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मंदिर निर्माण की अधारशिला रखने के लिए खुद आए।
इस पल का पांच सदी से दुनिया भर के भारतभक्तों को इंतजार था। हमारी पीढ़ियां यह सपना लिए हुए खप गईं।
कई पीढ़ियों से सभी के मन में एक ही तमन्ना थी कि हम भगवान श्री राम के भव्य मंदिर के निर्माण कार्य को अपनी आंखों से देख लेते तो हमारा जन्म और जीवन धन्य हो जाता। वह कार्य प्रधानमंत्री मोदी के कारण सफल हुआ है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज कोरोना काल में भी देश के प्रत्येक नागरिक की रक्षा के संकल्प के साथ यह आयोजन हो रहा है।
उन्होंने कहा कि राममंदिर पर फैसला आने से पहले वह जब कभी अयोध्या में विकास के कामों की घोषणा करने आते थे तब लोग मंदिर की मांग करते थे।
केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए सीएम योगी ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से देश के गांव, गरीब, किसान, महिलाओं और समाज के प्रत्येक वर्ग के विकास के लिए बिना किसी भेदभाव के काम हो रहा है।
प्रधानमंत्री ने इन वर्गों के लिए अपना पूरा जीवन लगा दिया।
प्रदेशवासियों और सभी श्रद्धालु भक्तों की तरफ से मैं प्रधानमंत्री मोदी जी का अभिनंदन करता हूं कि उनकी प्रेरणा से, उनके मार्गदर्शन से, उनकी रणनीति से पांच सदी का संकल्प पूरा होते हुए देश और दुनिया देख रही है!
उन्होंने कहा कि दीपोत्सव का यह पर्व सत्य और न्याय की लड़ाई जीतने के बाद भगवान श्रीराम के वापस अयोध्या लौटने पर मनाया जाता है।
अयोध्या में भव्य दीपोत्सव से यह संदेश पूरी दुनिया में पहुंच रहा है। दुनिया में जहां कहीं भारतवासी हैं वे चाहे जिस मत, पंथ को मानते हों दीपावली से जुड़ते हैं।
अयोध्या के दीपोत्सव को पूरी दुनिया में ले जाना है। इससे यहां की ब्रांडिंग भी होगी और पौराणिक काल के इस गौरवशाली कालखंड से लोग जुड़ेंगे। सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी देश में रामराज्य की परिकल्पना को परिपूर्ण कर रहे हैं।
रामायण सर्किट, कृष्णा सर्किट और सरकार की अन्य योजनाओं का उल्लेख करते हुए सीएम ने कहा कि सरकार धामों को जोड़कर पर्यटन विकास की अपार सम्भावनाओं को जन्म दे रही है।
उन्होंने कहा कि आज राम वनगमन मार्ग, रामायण सर्किट सहित तमाम योजनाओं की परिकल्पनाएं साकार हो रही हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आदि ने सरयू आरती किया!
कृष्णा सर्किट और अन्य योजनाओं के माध्यम से पवित्र धामों को पर्यटन जोड़ा जा रहा है। पहले सरकारें पंच कोसी, 84 कोसी परिक्रमाओं को रोकती थीं।
आज की सरकार इस यात्रा में शामिल होने वाले लोगों की सुविधा के लिए काम कर रही है। इसके पहले अयोध्या पहुंचने पर सीएम योगी और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने रामलला के दर्शन किए।
आज 5.51 लाख दीये अयोध्या में जलाए जा रहे हैं। यह भव्य उत्सव सारी दुनिया देखेगी। इसके साथ ही अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय रामलीला का आयोजन भी हो रहा है।
रामलीला में राम और सीता का स्वागत राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। उन पर हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा की गई।