किसानों पर टिप्पणी करना पड़ा भारी Kangana Ranaut को , इस राज्य में दर्ज हुई शिकायत
किसानों पर टिप्पणी करना पड़ा भारी Kangana Ranaut को , इस राज्य में दर्ज हुई शिकायत
Subscribe to our YouTubeChannel

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनोट सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर बात करती हैं। कई बार उन्हें अपने बयानों के कारण आलोचना या विवादों का सामना करना पड़ता है। अब कंगना रनोट एक बार फिर विवादों में आ गई हैं। उत्तरी कर्नाटक के बेलागावी जिले में उनके खिलाफ एक आपराधिक शिकायत दर्ज की गई है।

राजधानी दिल्ली में आंदोलन कर रहे किसानों पर टिप्पणियों के कारण कंगना रनोट के खिलाफ शिकायत की गई है। अभिनेत्री ने हाल ही में अपने एक ट्वीट में आंदोलनकारी किसानों को आतंकवादी बताया। कंगना रनोट सोशल मीडिया पर सबसे सक्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं। किसान आंदोलन को लेकर वह लगातार सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया देती रहती हैं।

पिछले दिनों, कंगना रनोट ने किसानों के आंदोलन की आलोचना की और प्रदर्शनकारी किसानों को आतंकवादी कहा। अंग्रेजी वेबसाइट द हिंदू की खबर के मुताबिक, कंगना रनोट के खिलाफ पुलिस में किसानों को आतंकवादी कहने के लिए आपराधिक शिकायत दर्ज की गई है। उनके खिलाफ शहर के वकील हर्षवर्धन पाटिल ने शिकायत दर्ज की थी। उन्होंने मीडिया से कहा कि वह अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे अगर शहर की पुलिस ने अभिनेत्री के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और जांच शुरू करने से इनकार कर दिया।तो वह अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे।

उन्होंने कहा कि कंगना रनोत के खिलाफ आईपीसी की धारा 153, 154, 503, 504 505-1, 505A, 505B, 505-2 और 506 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। हर्षवर्धन पाटिल ने यह भी कहा कि वह बॉलीवुड सितारों के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराएंगे जो आंदोलन कर रहे किसानों का अपमान कर रहे हैं। वहीं, कंगना रनोट के खिलाफ दर्ज शिकायत की भी बेलागावी के पुलिस कमिश्नर के थियागराजन ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि शिकायत दर्ज कर ली गई है। अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। आयुक्त ने कहा कि हम शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई करेंगे।

गौरतलब है कि कंगना रनौत ने पिछले साल 21 सितंबर को ट्विटर पर किसान आंदोलन की आलोचना की थी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘लोगों ने सीएए के बारे में गलत सूचना और अफवाह फैलाई, जिसके कारण दंगे हुए और अब वही लोग किसान बिल के बारे में गलत सूचना फैला रहे हैं और देश में आतंक पैदा कर रहे हैं, वे आतंकवादी हैं।’ इसके अलावा, कंगना रनौत किसान आंदोलन की आलोचना करती रहती हैं।