न्यूली मैरीड कपल नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह हनीमून के लिए रवाना हो चुके हैं। रोहनप्रीत सिंह ने इंस्टाग्राम पर नेहा और अपनी फोटोज शेयर की हैं, जिसमें उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर बैठे देखा जा सकता है। खबरों के मुताबिक, हनीमून एंजॉय करने के लिए दोनों दुबई गए हैं। हालांकि, रोहनप्रीत और नेहा दोनों की ओर से यह कन्फर्म नहीं हुआ है कि हनीमून डेस्टिनेशन उनकी दुबई है या कोई और जगह।
एक फोटो में नेहा कॉफी पीती नजर आ रही हैं। वहीं, दूसरी फोटो में रोहनप्रीत सिंह ने ट्रैक सूट में खुद की फोटो शेयर की है। उन्होंने लिखा है, “मेरी खूबसूरत डॉल, हमेशा सुरक्षित रहो। खुश रहो।” इसके साथ ही रोहनप्रीत ने रेड हार्ट इमोजी बनाए हैं। इसके बाद रोहनप्रीत सिंह ने हनीमून रूम टूअर का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें सफेद और लाल फूलों से हार्ट बने हुए हैं। वहीं, रूम से बाहर का व्यू काफी शानदार नजर आ रहा है।
खबरों के मुताबिक, दोनों दुबई गए हैं
बता दें कि नेहा और रोहनप्रीत की शादी 26 अक्टूबर को हुई है। दोनों की शादी, रिसेप्शन, हल्दी, मेहंदी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। हाल ही में नेहा ने करवा चौथ के मौके पर रोहनप्रीत सिंह संग कई फोटोज शेयर कीं। इसके अलावा एक वीडियो शेयर किया, जो जमकर वायरल हुआ।
वीडियो में नेहा और रोहनप्रीत सिंह ‘मेहंदी दा रंग’ गाने पर डांस करते नजर आए। डांस करते हुए दोनों काफी क्यूट लग रहे हैं। मांग में सिंदूर, हाथों में चूड़ियां और रेड ड्रेस में नेहा कक्कड़ बेहद खूबसूरत नजर आईं। इस वीडियो को शेयर कर नेहा ने बताया कि उन्हें ‘मेहंदी दा रंग’ गाना बहुत पसंद है। नेहा के इस वीडियो को जमकर लाइक और शेयर किया गया। वीडियो को एक घंटे में पांच लाख से भी ऊपर व्यूज मिल गए थे।