Subscribe to our YouTubeChannel

एक आम धारणा है कि व्यायाम करने से हम स्वस्थ रहते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्यादा एक्सरसाइज करने से भी आपको बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आईये जानते हैं…

इससे तो हम सब वाकिफ हैं कि हमारे शरीर के लिए हैल्दी फूड का सेवन और एक्सरसाइज करना काफी फायदेमंद साबित होता है। रोजाना व्यायाम यानी एक्सरसाइज करने से बढ़ते वजन को नियंत्रण कर शरीर को फीट एंड फाइन बनाया जा सकता है। कई लोग हद से ज्यादा एक्सरसाइज करने लगते हैं और सोचते हैं कि इससे वो जल्दी फीट हो जाएंगे।

हालांकि, ऐसा करने से फायदा नहीं बल्कि हमारे शरीर को नुकसान पहुंचता है। अगर आप भी खुद को फीट रखने के लिए एक्सरसाइज करते हैं और कई बार ज्यादा एक्सरसाइज करके ये सोचते हैं कि इससे आपको फायदा होगा, तो आपको बता दें कि इससे आपको सिर्फ नुकसान ही हो सकता है।

ज्यादा व्यायाम से सबसे ज्यादा दिल को खतरा हो सकता है। शोधकर्ताओं ने बताया कि एक शोध में ये सामने आ चुका है कि अधिक व्यायाम करने से दिल के ऊतकों में जख्म हो सकते हैं। इसके अलावा इससे दिल की मांसपेशियां भी कमजोर हो सकते हैं।

फ़िटनेस एक्सपर्ट्स का मानना है कि जो लोग ओवर एक्सरसाइज करते हैं उन्हें कई तरह की बीमारियां अपना शिकार बना लेती हैं। ओवर एक्सरसाइजिंग से आपको थकावट, नींद न आने जैसी कई समस्या हो सकती हैं। अगर आप रोजाना एक्सरसाइज करते हैं तो सीमित समय तक ही करें और सिर्फ उतनी ही करें जिससे आपके शरीर को कोई नुकसान न हो। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि ओवर एक्सरसाइज से शरीर को क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं।

हार्ट के लिए हो सकता है गंभीर खतरा

ऑवर एक्सरसाइज करने से सबसे ज्यादा दिल को खतरा हो सकता है। शोधकर्ताओं ने बताया कि एक शोध में ये सामने आ चुका है कि अधिक व्यायाम करने से दिल के ऊतकों में जख्म हो सकते हैं। इसके अलावा इससे दिल के मांसपेशियां भी कमोजर हो सकते हैं। बहुत बार ज्यादा एक्सरसाइज करने से दिल की धड़कन बहुत तेज हो जाती है और फिर दिल की संबंधित बीमारी हो जाती है। इसलिए जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज न करें।

ओवरट्रेनिंग सिंड्रोम की समस्या

फ़िटनेस एक्सपर्ट्स कहते हैं कि ज्यादा एक्सरसाइज करने से ओवरट्रेनिंग सिंड्रोम हो सकता है। कई बार लोग बिना ब्रेक और रिकवरी के एक्सरसाइज करते हैं जिससे फिटनेट लेवल तो कम होता ही है, साथ ही चोट लगने का खतरा भी बढ़ जाता है। ज्यादा भारी और ऑवर एक्सरसाइज करने से फिट शरीर नहीं बनता है बल्कि ये हानिकारक हो सकता है।

इम्यूनिटी सिस्टम पर बुरा असर

ऑवर एक्सरसाइज करने से इम्यूनिटी सिस्टम पर बुरा असर पड़ सकता है। दरअसल, एक्सरसाइज करने के लिए ज्यादा एनर्जी की जरूरत होती है। वहीं, अगर आप ज्यादा एक्सरसाइज कर लेते हैं तो और अधिक एनर्जी की जरूरत होती है और इससे इम्यूनिटी सिस्टम पर सीधा असर पड़ता है। इम्यूनिटी सिस्टम पर असर होने से आप जल्दी संक्रमित हो सकते हैं और आपको तरह-तरह की बीमारी अपना शिकार बना सकती है।

नींद में कमी

ज्यादा एक्सरसाइज करने से केवल शरीर में दर्द नहीं होता बल्कि आपकी नींद भी गायब हो सकती है। कई लोग ज्यादा एक्सरसाइज करने के बाद रात में काफी बेचैन रहते हैं और सही से सो नहीं पाते हैं। कई बार तो शरीर में होने वाला दर्द भी सोने नहीं देता है।

मसल्स का दर्द

नॉर्मल रूटीन एक्सरसाइज करने से होने वाला दर्द 1 से 2 दिन में ठीक हो जाता है, लेकिन अगर आप ज्यादा एक्सरसाइज करते हैं या फिर ऑवर वेट उठा लेते हैं तो आपके मसल्स में काफी दिनों तक दर्द रहता है। इससे आप बीमार भी पड़ सकते हैं, इसलिए जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज करने से बचें।

थकान ज्यादा होना

ज्यादा एक्सरसाइज करने से थकावट भी अधिक हो सकती है। इससे आप किसी भी अन्य कार्य को ठीक तरह से नहीं कर पाते हैं। थकान होने के वजह से आप बीमार भी पड़ सकते हैं। दरअसल, ज्यादा या लगातार एक्सरसाइज करने से शरीर का कैलोरी भले ही कम हो जाता है, लेकिन ये आपके शरीर की एनर्जी को काफी कम कर देता है, जिससे आप खुद को काफी थके हुए महसूस करने लगते हैं।