Subscribe to our YouTubeChannel

आगरा के बालूगंज स्थित होटल आरबी रेजीडेंसी में पकड़ी गईं चार महिलाएं और एक युवती पेशेवर हैं। वह होटल में अक्सर आया करती थीं। दो महिलाओं के मोबाइल में लोगों से बातचीत की रिकॉर्डिंग मिलीं। इस पर उनसे पूछताछ की गई। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह लोगों को कॉल करके बात करती थीं, उन्हें फंसाकर होटल बुला लेती थीं। होटल संचालक भी युवतियों और महिलाओं को ग्राहकों की मांग पर बुलाता था।

होटल आरबी रेजीडेंसी में पुलिस ने छापा मारा था। यहां से दो युवक, एक युवती और चार महिलाएं पकड़ी थीं। आरोप है कि यह सभी देह व्यापार में लिप्त थीं, युवक ग्राहक थे। सीओ सदर महेश कुमार ने बताया कि मामले में देह व्यापार निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।

सीओ सदर ने बताया कि इससे पहले महिलाओं से पूछताछ की गई। महिलाओं के मोबाइल को भी चेक किया गया। दो के मोबाइल में लोगों से बातचीत की रिकॉर्डिंग भी मिली। इनमें वह लोगों को होटल में आने की कह रही थीं। इस पर महिलाओं से पूछताछ की गई। उन्होंने बताया कि वह लोगों के एक सीरीज के नंबर मिलाकर कॉल करती थी।